Breaking News

सड़क मरम्मत कार्य के लिए दुर्ग शहर को 5 करोड़, भिलाई नगर निगम को 9 करोड़ मिले

प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण सड़कों के  मरम्मत कार्यों के लिए 147.60 करोड़ रूपए स्वीकृत 

द सीजी न्यूज

प्रदेश के नगरीय निकाय क्षेत्रों में जीर्ण-शीर्ण सड़कों के मरम्मत और बीटी रिनेवल, पॉटहोल, पेच रिपेयर आदि कार्यों के लिए अधोसंरचना मद अंतर्गत 147 करोड़ 60 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में वित्त समन्वय समिति की बैठक में यह अनुशंसा की गई। प्रदेश की 44 नगर पालिका परिषद के लिए प्रति निकाय एक करोड़ रुपए की मान से 44 करोड़ रुपए और 112 नगर पंचायत के लिए प्रति निकाय 30 लाख रुपए के मान से 33 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।
स्वीकृत राशि में से प्रदेश के 14 नगर पालिक निगम को 70 करोड़ रुपए की राशि जीर्ण-शीर्ण सड़कों के मरम्मत व बीटी रिनेवल, पॉटहोल, पेच रिपेयर आदि कार्यों के लिए दिये गए हैं। नगर निगम रायपुर के लिए 11 करोड़ रुपए, नगर पालिक निगम भिलाई के लिए 9 करोड़ रुपए, नगर निगम बीरगांव, धमतरी, राजनांदगांव, रायगढ़ और चिरमिरी के लिए 3-3 करोड़ रुपए, दुर्ग, रिसाली, भिलाई-चरोदा, जगदलपुर, बिलासपुर, कोरबा, अम्बिकापुर के लिए 5-5 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किये गए हैं।  
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संबंधित नगर निगमों को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत कार्यों को 15 फरवरी 2023 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें। बीटी रिनेवल, पॉटहोल, पेच रिपेयर आदि कार्यों के लिए ही इस राशि का उपयोग किया जाए। नई सड़कों का प्रस्ताव इसमें शामिल नहीं होगा। अन्य विभागों से निकाय सड़कों की मरम्मत करने के लिए अनापत्ति देने के लिए जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किए गए है। स्थानीय स्तर पर जिला कलेक्टर एजेंसी के संबंध में अर्थात निकाय, लोक निर्माण विभाग, अन्य विभाग से कार्य कराने का निर्णय कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। सड़क मरम्मत कार्य के पश्चात शेष बचत राशि का उपयोग प्रकाश व्यवस्था के लिए भी किया जा सकता है।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!