- 5 दिसंबर रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि
द सीजी न्यूज
दुर्ग /10 से 15 दिसम्बर के बीच रायपुर में मेगा जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से 91 नियोजक संस्थानों में उपलब्ध 46616 पदों के लिए विभिन्न सेक्टरों में भर्ती होगी। परिधान के 12800 पद, बैकिंग एंड फाइनेंशियल के लिए 255 पद, सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं के लिए 2805 पद, स्वास्थ्य सेवा के लिए 150 पद, पर्यटन और आतिथ्य के लिए 3055 पद, संभार तंत्र के लिए 1801 पद, उत्पादन के लिए 18628 पद, खुदरा के लिए 6480 पद, सुरक्षा और बचाव के लिए 642 पदों के लिए प्री रजिस्ट्रेशन गुगल फार्म लिंक bit.ly/jobfair–application द्वारा इच्छुक आवेदक रजिस्ट्रेशन कर सकते है।
प्री रजिस्ट्रेशन के लिए दिनांक 5 दिसंबर को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में प्री रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक आवेदक 5 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की स्वप्रमाणित छायाप्रति और 2 नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
