Breaking News

आरक्षण विधेयक पास होना भूपेश सरकार का ऐतिहासिक कदम : राजेंद्र साहू

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ विधानसभा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने वाले दो नये विधेयकों को सर्वसम्मति से पारित करने पर पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। विधेयक पारित होने पर जगह-जगह आतिशबाजी की जा रही है। पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे छत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक कदम निरूपित किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि आरक्षण विधेयक पारित होने के बाद उन सभी वर्गों को न्याय मिलेगा जिसके वे हकदार थे। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण विधेयक को विधानसभा में पारित किया। यह विधेयक आदिवासी, अनुसूचित जाति, ओबीसी वर्ग और ईडब्लूएस वर्ग को बड़ी राहत देगा। राजेंद्र साहू ने इसके लिए कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर भी शामिल हैं।

राजेंद्र ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में आरक्षण की नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। उसके बाद प्रदेश में नई भर्तियों और स्कूल-कॉलेजों में दाखिले के लिए आरक्षण का रोस्टर जारी होगा। विधेयक लागू होने के बाद आदिवासी वर्ग-ST को 32%, अनुसूचित जाति-SC को 13% और अन्य पिछड़ा वर्ग-OBC को 27% आरक्षण का लाभ मिलेगा। सामान्य वर्ग के गरीबों को 4% आरक्षण देने का भी प्रस्ताव शामिल है।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!