Breaking News

ठंड बढ़ी : महापौर ने शहर के प्रमुख स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने दिए निर्देश

द सीजी न्यूज

दुर्ग| दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल ने ठंड के कहर से निजात दिलाने के लिए सभी जोन में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड जैसे स्थानों पर आवागमन देर रात तक रहता है। ऐसे व्यक्ति जो फुटपाथ पर ज्यादा समय व्यतीत करते हैं, उन लोगों के अलावा राहगीरों के लिए अलाव जलाने कहा गया है। चौक-चौराहों और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भी नगर निगम द्वारा अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि ठंड से बचाने के लिए अलाव काफी लाभदायक होता है। ठिठुरती ठंड से सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को राहत दिलाने अलाव की व्यवस्था जारी रहेगी। शहर के प्रमुख आवाजाही वाले स्थल जैसे सुराना कालेज के पास, इंदिरा मार्केट पार्किंग, रेलवे स्टेशन, नया बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!