Breaking News

अगले साल फरवरी में रायपुर में होगा ‘कांग्रेस का अधिवेशन’ : देश भर से आएंगे कांग्रेस के दिग्गज नेता : कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा

द सीजी न्यूज

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में रायपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय अधिवेशन होगा। अधिवेशन में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सीएम ने यह जानकारी ट्वीट करते हुए दी है। सीएम ने आगे लिखा है – यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा। 

गौरतलब है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संचालन समिति की पहली बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल रहे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि रायपुर में होने वाले अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर खरगे के निर्वाचन पर मुहर लगेगी और फिर नई कार्यसमिति के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।

पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष पद संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी की शीर्ष कमेटी सीडब्ल्यूसी के स्थान पर संचालन समिति का गठन किया था। बैठक में खरगे के अलावा पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित कई अन्य नेता शामिल थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के कारण बैठक में भाग नहीं ले सके थे।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को संचालन समिति की बैठक को लेकर कहा था कि ‘कांग्रेस संचालन समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना है कि अधिवेशन सत्र कब होगा और इसे कहां आयोजित किया जाए।’ संचालन समिति की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। सूत्रों ने बताया कि खरगे ने बैठक की शुरुआत में संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में अक्षम हैं, उन्हें नए लोगों को मौका देना चाहिए।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!