द सीजी न्यूज
भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव के तहत आज मतदान खत्म होते ही झारखंड पुलिस ने भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम को हिरासत में ले लिया। उन्हें झारखंड पुलिस कांकेर लेकर जा रही है। विरोध में हाराडुला गांव में भाजपाईयों ने पुलिस का रास्ता रोक लिया है। अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

कांकेर पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि ब्रम्हानंद को झारखंड पुलिस ने हिरासत में लिया है। ब्रम्हानंद ने झारखंड हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने की जानकारी दी। इसके जवाब में पुलिस ने उनसे हाई कोर्ट का आदेश मांगा। नेताम द्वारा कोर्ट का पेपर मुहैया कराने पर उन्हें छोड़ दिया जाएगा।

आपको बता दें कि झारखण्ड हाईकोर्ट से भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को बड़ी राहत मिली है। झारखंड उच्च न्यायालय ने नेताम की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यानी, फिलहाल ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तारी से राहत मिल गई है। इससे पहले भाजपा द्वारा ब्रम्हानंद नेताम को उम्मीदवार घोषित किये जाने के फौरन बाद कांग्रेस ने बड़ा खुलासा किया था। कहा गया कि ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड के टेल्को थाने में पॉक्सो सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज है। नामांकन रद्द करने के साथ-साथ गिरफ्तारी की मांग की गई। चुनाव आयोग ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। झारखंड की पुलिस ने कांकेर पहुंचकर ब्रह्मानंद को थाने में पेश होने के लिए नोटिस दिया था।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal