Breaking News

मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में 4 बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध चिकित्सालय के एस.एन. एस.सी में 4 शिशुओं की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि अंबिकापुर के अस्पताल में 4 बच्चों की मौत हो गई। बच्चे स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती थे। रविवार रात को  बिजली गुल होने के बाद अगले दिन सुबह पता चला कि 4 बच्चों की जान चली गई है। बच्चों के परिजनों ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण जान गई है।

इस मामले में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 4 बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद विभाग के प्रमुख अधिकारी, हेल्थ सेक्रेटरी को फोन कर तत्काल एक जांच टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएम को भी इसकी जानकारी दे दी है। ये देखा जाएगा कि कहां कमियां हुई हैं। जरूरत पड़ी तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों की हालत पहले से क्रिटिकल

घटना के बाद मौके पर अस्पताल के डीन रमणेश मूर्ति, कलेक्टर कुंदन कुमार और सीएमएचओ पीएस सिसोदिया समेत तमाम अधिकारी पहुंचे । वार्ड का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर कुंदन कुमार ने कहा है कि बच्चों की क्रिटिकल कंडीशन थी। हमने डॉक्टरों से भी बात की है। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या से वेंटिलेटर या अन्य जो भी सुविधाएं होती हैं। वो बंद नहीं हुई थी। हम इसकी फिर से जांच कराएंगे।अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बिजली कुछ देर के लिए बंद हुई थी, लेकिन वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट चालू था। बच्चों की हालत पहले से क्रिटिकल थी। बिजली की समस्या रात को डेढ़ बजे के आस-पास हुई थी। पैनल जल गया था, लेकिन एसएनसीयू के लिए जो बैकअप था, वह पूरी तरह से काम कर रहा था। तकनीकी टीम का गठन किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराएंगे।

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!