Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 6 दिसम्बर को बिन्द्रानवागढ़ में करेंगे भेंट-मुलाकात

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 6 दिसंबर को गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। आम जनता की समस्याओं पर उनसे सीधे बातचीत करेंगे। साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 6.55 बजे राजिम रेस्ट हाउस से प्रस्थान कर सुबह 7.00 बजे राजिम के कुलेश्वर महोदव मंदिर पहुंच कर भगवान के दर्शन करेंगे। कुलेश्वर धाम मंदिर से सुबह 7.30 बजे प्रस्थान कर रेस्ट हाउस आएंगे। मुख्यमंत्री राजिम में सुबह 9.30 बजे अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे उसके बाद प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा राजिम में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.05 बजे कॉलेज ग्राण्उड स्टेडियम हेलीपेड राजिम से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.50 बजे विधानसभा क्षेत्र बिन्द्रानवागढ़ के विकासखण्ड देवभोग पहुंचेंगे और वहां सुबह 11.55 बजे से आमजनों से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री देवभोग के फोकटपारा स्थित स्टेडियम ग्राउण्ड से दोपहर 1.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 2.00 बजे बिन्द्रानवागढ़ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का बिन्द्रानवागढ़ में दोपहर 2.35 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद शाम 4.05 बजे बिन्द्रानवागढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा  प्रस्थान कर शाम 4.15 बजे गरियाबंद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शाम 5.30 बजे गरियाबंद में जिला साहू संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 6.10 बजे से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। मुख्यमंत्री गरियाबंद में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!