Breaking News

राजेंद्र पार्क में 15 जनवरी को सजेंगे रंग-बिरंगे खूबसूरत फूल : फ्लॉवर शो के साथ होंगे रंगारंग कार्यक्रम

द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर विधायक अरुण वोरा की सोच के अनुरूप  महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर आज नगर निगम दुर्ग में पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी  सत्यवती वर्मा की अध्यक्षता में पर्यावरण समिति की बैठक हुई, जिसमें राजेन्द्र पार्क में लगातार चौथे साल फ्लॉवर शो का आयोजन करने पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के सदस्यों ने फ्लावर शो कार्यक्रम 15 जनवरी को आयोजित करने पर सहमति जताई।
फ्लावर शो की तैयारियां करने महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर अधिकारियों के साथ योजना बनाई जाएगी। बैठक में कविता तांडी, प्रेमलता साहू, हेमा शर्मा, निर्मला साहू, मीना सिंह, पुष्पा गुलाब वर्मा, श्रद्धा वर्मा, उषा ठाकुर, सहायक अभियंता बीपी मिश्रा और पुरुषोत्तम साहू मौजूद रहे।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!