द सीजी न्यूज
राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने आज सांसद कार्यालय, जल परिसर, दुर्ग में दिव्यांगजनो और वृद्धजनों को उनके स्वास्थ्य संबंधित सहायता उपकरण का वितरण किया। पिछले दिनों सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा दुर्ग व भिलाई में बुजुर्गों, दिव्यांगजनो के लिए दो दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें दुर्ग जिला व आसपास के क्षेत्र के वृद्धजनों, दिव्यांगजनो ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद आवश्यकता के अनुरूप स्वास्थ्य सहायता उपकरण के लिए पंजीकरण कराया था। आज सांसद सरोज पाण्डेय द्वारा सभी हितग्राहियों को हितग्राहियों को स्वास्थ्य संबंधी उपकरण प्रदान किया गया।

सरोज पांडेय द्वारा प्रदान किये गए स्वास्थ्य उपकरणों में मोटोराइज्ड ट्राई साईकल, ट्राई् साईकल, दृष्टि बाधित बच्चों के लिए स्मार्ट टेबलेट, हियरिंग एड, व्हील चेयर, कमोड व्हील चेयर, कमरबंद किट, शुगर के मरीजों के लिए डायबिटिक किट, वॉकर, वॉकिंग स्टिक जैसे स्वास्थ्य सामग्री का वितरण किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
