Breaking News

टेंडर प्रक्रिया के बाद करोड़ों के विकास कार्य नहीं हुए शुरू : विधायक वोरा से नागरिकों ने नगर निगम की ढिलाई की शिकायत की

द सीजी न्यूज

विधायक अरुण वोरा के लगातार प्रयासों से शहर में विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपए शासन द्वारा स्वीकृत किये गए हैं। बड़े विकास कार्यों के अलावा वार्डों के विकास के लिए भी अधोसंरचना मद के अंतर्गत 7 करोड़ और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप प्रत्येक वार्ड में 8 लाख के आधार पर 4.6 करोड़ के कार्यों के लिए निगम प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया की गई, लेकिन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी ज्यादातर कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। नागरिकों ने अधिकारियों की उदासीनता और ठेका एजेंसी की ढिलाई की शिकायत विधायक अरुण वोरा से की है।

अक्टूबर महीने में विधायक वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी 60 वार्डों में 7 करोड़ के कार्यों के लिए भूमिपूजन किया। ठेकेदारों को वर्कआर्डर भी जारी कर दिया गया, लेकिन लगातार मॉनिटरिंग के अभाव में अभी तक विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। विभिन्न वार्डों के लोगों की लगातार शिकायतें मिलने पर वोरा ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि शासन द्वारा राशि मिलने के बाद भी समय पर जनहित के कार्य न कराना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वोरा ने कहा कि अधिकारी वार्डों में जाकर आम जनता को सरकार की घोषणाओं का समय पर लाभ दिलाएं और सड़क, नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं में ढिलाई ना बरतें। उन्होंने इस मामले में कलेक्टर से कड़े विभागीय निर्देश जारी करने कहा है। वोरा ने कहा कि शासन द्वारा लगातार राशि जारी कराई जा रही है, लेकिन निश्चित प्रक्रिया को पूरा करने में निगम अधिकारियों को और अधिक इच्छाशक्ति दिखाने और जमीनी स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। जनता नगर निगम की ढीले कार्यप्रणाली से आक्रोशित है। जहां-जहां भूमिपूजन किया गया है और  टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां तत्काल कार्य शुरू कराया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की भी घोषणा की गई है जिसके लिए अब तक कार्यवाही आगे नहीं बढ़ी है। उन्होंने कलेक्टर से नगर निगम की विभागीय समीक्षा करने का आग्रह किया है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!