मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान की अगली कड़ी में 14 दिसंबर को महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आम जनता से संपर्क और संवाद के साथ भेंट-मुलाकात करते हुए शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। आम जनता की समस्याओं पर नागरिकों से सीधे बातचीत करेंगे। साथ ही विभिन्न संगठनों से भी मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को जानेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 14 दिसम्बर को सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बगारपाली के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12.05 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री तहसील पिथौरा अंतर्गत बगारपाली हेलीपेड से दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा बागबाहरा तहसील के ग्राम एम.के.बाहरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 2.35 बजे से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम एम.के.बाहरा से शाम 4.10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर हेलीपेड बागबाहरा के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6.30 बजे सेे बागबाहरा में विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट करेंगे। वे 14 दिसम्बर को रात्रि विश्राम बागबाहरा में करेंगे।
Check Also
डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि
THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
