Breaking News

शहर के 6 वार्डों में दो दिनों तक प्रभावित रहेगी पानी सप्लाई

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ अमृत मिशन योजना के तहत पदमनाभपुर जोन के वार्ड क्रमांक 45 में नवनिर्मित पानी टंकी में इंटरकनेक्शन कार्य 15 दिसम्बर से 16 दिसम्बर के बीच किया जाएगा। इस वजह से दो दिनों तक वार्ड 41, 42, 43, 44, 45 और 46 में वाटर सप्लाई व्यवस्था प्रभावित रहेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लक्ष्मण तिवारी और जलकार्य प्रभारी सजय कोहले ने नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया। नागरिकों से अपील की गई है कि पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लें। डिमांड होने पर टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!