द सीजी न्यूज
भूमिपूजन के अवसर पर विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, सभापति राजेश यादव सहित वार्डों के पार्षद व नागरिक मौजूद थे। इस दौरान महापौर और विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहतर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि काफी समय से वार्ड पार्षद सहित वार्ड नागरिकों द्वारा सड़क डामरीकरण की मांग की जा रही थी। डामरीकरण होने पर लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाना चाहिए। समय-समय पर अधिकारी सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण करें।
विधायक ने उपस्थित निवासियों से कहा कि मूलभूत विकास कार्य के लिए पैसे की कमी नहीं हैं। इस मौके पर लोक कर्म विभाग प्रभारी अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, सत्यवती वर्मा, हमीद खोखर, पार्षद राजकुमार नारायणी, मीना सिंह, एल्डरमेन राजेश शर्मा, अजय गुप्ता, कृष्णा देवांगन, मनीष यादव, रत्ना नारमदेव, देव सिन्हा, पूर्व पार्षद सोनम नारायणी, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, सहायक अभियंता आरके पालिया, विकास दमाहे सहित अन्य अधिकारी मौजद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


