Breaking News

कलेक्टर-एसपी ने प्रदान किया अन्नू को 15 लाख रुपए का चेक

  • पढ़ाई के लिए अच्छे स्कूल में व्यवस्था भी की जाएगी : ब्याज की राशि से अन्नू के खर्च की होगी व्यवस्था, बालिग होने के बाद मूलधन मिलेगा वापस

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कुम्हारी फ्लाईओवर हादसे में अपने माता-पिता को खो चुकी अन्नू देवांगन को आज उसके परिजनों की उपस्थिति में पंद्रह लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा और एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने यह चेक प्रदान किया। कलेक्टर व एसपी ने रायल इंफ्रा कंपनी के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की थी और उनसे कहा था कि अनुबंध शर्तों के मुताबिक फ्लाईओवर में निर्माण के दौरान सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी कंपनी की थी, लेकिन कंपनी की लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई।

बच्ची के भरणपोषण में सहयोग करने कहा गया। चर्चा में कंपनी ने पंद्रह लाख रुपए देने की बात कही। कंपनी के अधिकारियों ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में पंद्रह लाख रुपए की राशि का चेक दिया। कलेक्टर ने बताया कि इस रकम के ब्याज की राशि से बच्चे के खर्च की व्यवस्था होगी। बालिग होने पर मूलधन बच्ची को मिल जाएगा। बच्ची को अच्छे स्कूल में एडमिशन दिलाया जाएगा। प्रशासन लगातार बच्चे के परिजनों के संपर्क में रहेगा।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!