द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 25 दिसम्बर को क्रिसमस के अवसर पर राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा में कबीर पंथ के संत समागम मेला और बेरला में मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सेंट पॉल्स केथैड्रल चर्च में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर 01 बजे बेमेतरा जिले के ग्राम लोलेसरा पहुंचेंगे, जहां वे कबीरपंथ समाज द्वारा आयोजित संत समागम मेंला में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद सीएम कार द्वारा 3.25 बजे नगर पंचायत बेरला पहुंचेंगे, जहां वे मनवा कुर्मी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और माता बिंदेश्वरी बघेल स्मृति सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर शाम 4.40 बजे रायपुर लौट आएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
