Breaking News

गुरु घासीदास जी ने सत्य, अहिंसा और मानव-मानव में समानता का संदेश दिया : महापौर धीरज बाकलीवाल

  • परम् पूज्य गुरु घासीदास के बताएं मार्ग पर चलकर हमें आगे बढ़ने की जरूरत : महापौर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ तितुरडीह वार्ड क्रमांक 22 में गुरु घासीदास जयंती धूम-धाम से मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने पूजा अर्चना कर परम् पूज्य संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद महापौर ने सतनाम ध्वज शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सामाजिक लोग सफेद झण्डा लेकर डी. जे. धुन में उत्साहपूर्वक शोभा यात्रा में शामिल हुए। सत्य नाम का सन्देश शहरवासियों को दिया गया। इस दौरान महापौर के अलावा एमआईसी मेंबर दीपक साहू, पार्षद काशीराम कोसरे भी मौजूद थे।

शोभायात्रा में गुरू घासीदास की झांकी के साथ श्वेत वस्त्रों में समाज के सदस्यों ने पंथी नृत्य की थाप के बीच जय सतनाम का उद्घोष किया। इस मौके पर महापौर धीरज  बाकलीवाल ने कहा कि हमें परम् पूज्य बाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। बाबा प्रेम और सद्भावना के प्रतीक थे। उन्होंने सत्य, अहिंसा और मानव-मानव में समानता का संदेश दिया। इन संदेशों को हम सबको अपने जीवन में उतारना चाहिए। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में आपसी भाई-चारा, सामाजिक समरसता, प्रेम और सद्भावना को और मजबूत किया जा सकता है।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। पूरे मार्ग में बाबा के भजन गूंजते रहे। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सरोज कोसरे, विजय, शिव बंजारे, अजय कोसरे, सूचित बंजारे, कैलाश खुटेल, रेवती, सरिता, मनोज दशलहरे, राजू पटेल, बंटी ठाकुर, रजत ठाकुर, विनोद बंजारे, अजीत खुटेल, राजू, वर्षा, रूपरेखा बंजारे, प्रमोद, देबू, संतोष बंजारे सहित सतनामी समाज के प्रबुद्धजन व भारी संख्या मे समाज के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम : भाजपा की विशाल आमसभा व पदयात्रा 30 को

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!