Breaking News

सीएम भूपेश बघेल 26 दिसम्बर को पाटन क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 दिसंबर को दुर्ग जिले के विकासखंड पाटन क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। सीएम विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 26 दिसंबर को दोपहर 3 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से पाटन विकासखंड के रानीतराई के लिए प्रस्थान करेंगे और ग्राम निपानी में दोपहर 3.20 बजे जल संसाधन विभाग के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम निपानी से दोपहर 3.50 बजे प्रस्थान कर शाम 4 बजे ग्राम सुरपा (बेल्हारी) में बाबा गुरू घासीदास जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ग्राम आमालोरी, ग्राम मुर्रा, ग्राम सेलूद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम और ग्राम पतोरा (उतई) में श्री हनुमान मंदिर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Check Also

दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें

महापौर अलका बाघमार की पहल पर विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने निगम का विशेष अभियान शुरू, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!