Breaking News

मुख्यमंत्री 27 दिसम्बर को साजा विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाकात

द सीजी न्यूज

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत 27 दिसंबर को बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में आम जनता से रूबरू चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री 27 दिसम्बर को साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरी और ठेलका में आम जनता से भेंट-मुलाकात कर उनके समस्याओं और आवेदनों का निदान करने के साथ ही उनसे शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरी के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां दोपहर 12.05 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात और शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के बाद साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठेलका जाएंगे। ठेलका में 2.30 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद नगर पंचायत साजा जाएंगे और शाम 6 बजे से 8 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट-मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साजा से रात्रि 8 बजे प्रस्थान कर रात्रि 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर वापस लौट आएंगे।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!