Breaking News

सीएम भूपेश बघेल ने साजा विधानसभा क्षेत्र में 44 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी : कहा – छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का सपना हमारे पुरखों ने देखा था : सपनों को पूरा कर रही हमारी सरकार

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम बोरी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम

साजा विधानसभा के ग्राम बोरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से पहले क्षेत्रवासियों को 44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, राज्य के कृषि, जल संसाधन और संसदीय कार्यमंत्री रविंद्र चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद रहे।

द सीजी न्यूज

भेंट-मुलाकात : विधानसभा साजा, ग्राम ठेलका

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम बोरी में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम से पूर्व क्षेत्रवासियों को 44 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी विशाल भीड़ को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाने का सपना देखा था। हमारी सरकार उन सपनों को पूरा कर रही है। हमारा किसान समृद्ध बने, उनका विकास हो, यह हमारी पहली प्राथमिकता थी। चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार हमारी सरकार ने ऋण माफी की घोषणा की और सरकार बनते ही 19 लाख किसानों का 9500 हजार करोड़ का ऋण माफ किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद किसानों की स्थिति में सुधार करने के लिए सकारात्मक कदम उठाए गए। धान के उचित मूल्य के साथ अन्य फसलों का भी समर्थन मूल्य लागू किया। 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल में पहले साल धान की खरीदी की गई, अब और भी ज्यादा मिल रहा है।

भेंट मुलाकात के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने कई सौगातें दी

1. बोरी में प्री-मेट्रिक और पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति / जनजाति छात्रावास खोले जाएंगे।

2. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरी में अतिरिक्त 20 बेड (बिस्तर) उन्नयन करने की घोषणा।

3. लिटिया (सेमरिया) में नवीन आई.टी.आई की स्थापना की जाएगी।

4. घोटवानी, खिलोराकला और देवरी में हायर सेकण्डरी स्कूलों का भवन निर्माण करवाया जाएगा।

5. शासकीय महाविद्यालय बोरी में एम.ए. राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की कक्षाएं प्रारंभ की जाएंगी।

6. बोरी में उप पंजीयक कार्यालय प्रारंभ किया जाएगा।

7. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा में पोषण पुनर्वास केन्द्र (NRU) की स्थापना की जाएगी।

8. शिवकोकड़ी मे पुल निर्माण की घोषणा।

9. पोटिया-टेमरी मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

10. घोटवानी से मुड़पार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

11. नवागांव – परसदापार मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

12. डोमा-पथरिया मार्ग में पुल निर्माण की घोषणा।

Check Also

1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे लाखों कांग्रेसजन, सांसद शोभा ने किया आह्वान

‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ की लड़ाई होगी तेज, केंद्र सरकार डरी हुई है : अरुण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!