Breaking News

मुख्यमंत्री ने 14 साल की उम्र में अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले जाता गांव के छात्र पीयूष जायसवाल का किया सम्मान

  • एस्ट्रो फिजिक्स में पीएचडी करने वाले पीयूष एलन मस्क को फालो करते हैं : बनाना चाहते हैं स्पेस कंपनी

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री ने आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 14 साल की उम्र में अमेरिकन यूनिवर्सिटी से पीएचडी करने वाले जाता, बेमेतरा के छात्र पीयूष जायसवाल से विशेष रूप से बातचीत की और पीयूष का सम्मान किया। मुख्यमंत्री को पीयूष ने बताया कि उसकी रूचि एस्ट्रोफिजिक्स में है। वह एलन मस्क को फॉलो करता है और उन्हीं की तरह स्पेस कंपनी बनाना चाहता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के बच्चों से मिलकर बहुत अच्छा लगता है। आपको हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे, ताकि आप अपने सपनों को पूरा कर सकें।

पीयूष ने बताया कि उसने अमेरिकन यूनिवर्सिटी आईजेएसईआर से पीएचडी की है। उसे एस्ट्रोफिजिक्स में रुचि है और वह ग्रेविटी इन्फ्लेशन और टाइम डाइलेशन पर काम कर रहा है। उसने दो पुस्तकें भी लिखी हैं जिनके नाम फुलफिल आफ कॉसमॉस और वेलोसिटी मिस्ट्री है। उसके पिता पीएल जायसवाल डीएवी स्कूल जाता में प्रिंसिपल हैं।

पीयूष ने बताया कि वह एस्ट्रोफिजिक्स में एलोन मस्क की तरह ही काम करना चाहता है। इस क्षेत्र में वह कंपनी बनाना चाहता है। साथ ही रिसर्च वर्क भी करना चाहता है। मुख्यमंत्री ने खुशी जताई और कहा कि आपके सपने बहुत बड़े हैं। आपके सपनों को पूरा करने में हम बहुत मदद करेंगे। पीयूष ने बताया कि अल्बर्ट आइंस्टीन उसके प्रिय वैज्ञानिक है।

थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी जैसी कठिन चीज आपको कैसे समझ आती है। इसे आसान शब्दों में कैसे बता सकते हैं। इस पर पीयूष ने बताया कि अल्बर्ट आइंस्टीन से एक बार किसी ने पूछा था कि थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी बहुत कठिन है, उसे सरल शब्दों में कैसे व्यक्त करें। उन्होंने बताया कि यदि आपको अंगार में बिठा दिया जाए तो आपको लगेगा थोड़ा समय भी बहुत अधिक है, लेकिन यदि आप अच्छा संगीत सुन रहे हैं या किसी अच्छी संगति में है तो वह लंबा समय भी बहुत जल्दी बीत जाएगा। यही आसान भाषा में थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी है। पीयूष अभी शकुंतला विद्यालय में है। उसका नासा की ओर से सिंगापुर टूर तय हुआ था, लेकिन कोविड की वजह से वे नहीं जा पाए।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!