द सीजी न्यूज
रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में शदाणी दरबार रायपुर के प्रमुख संत युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में आए शदाणी दरबार के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री को शदाणी दरबार की ओर से सरोपा भेंट किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ क्षेत्र के कैलेंडर का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार के श्रद्धालुओं को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भरत बजाज, ललित जयसिंह, अशोक ननवानी, सतीश चुगानी, नंदलाल साहित्य, उदय शदाणी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
