Breaking News

ठंड से कंपकंपाए लोग : शीतलहर से आप भी बचिये और बच्चों-बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखिये

द सीजी न्यूज

पिछले तीन दिनों से तापमान में लगातार गिरावट के कारण छत्तीसगढ़ में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में इसमें और अधिक गिरावट की आशंका है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपील की जा रही है कि ठण्ड के मौसम में थोड़ी सावधानी बरतते हुए अपने व परिजनों की सेहत और खानपान पर विशेष ध्यान दें। इस मौसम में बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य का खास तौर पर ध्यान रखना जरूरी है।

इन बातों का ध्यान रखें – 

  • सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे, जैसे नाक-कान, पैर-हाथ की उंगलियां आदि लाल हो जाएं, अत्यधिक कांपना, सुस्ती, कमजोरी, सांस लेने में तकलीफ हो, तो तत्काल स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लें।
  • जितना संभव हो, घर के भीतर रहें। जरूरी कार्य होने पर ही बाहर निकलें। आवश्यकतानुसार गर्म पेय पीते रहें।
  • वद्ध व्यक्तियों और गर्भवती महिलाओं का गम्भीरता से ध्यान रखें और उन्हें अकेला ना छोड़ें।
  • शीतलहर से बचाव के लिए गर्म कपड़े (स्वेटर, ऊनी कपड़े, टोपी व मफलर), कंबल, अलाव आदि का भी उपयोग करें।
  • स्वास्थ्यवर्धक, ताजा और गर्म भोजन करें। साथ ही बासी भोजन लेने से परहेज करें।
  • यदि केरोसिन व कोल हीटर का उपयोग करते हैं तो गैस व धुएं निकलने के लिए रोशनदान की व्यवस्था रखें।
  • समाजसेवी संस्था, दानदाताओं और एनजीओ के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित कर मलिन बस्तियों के रहवासियों को गर्म कपड़े, चादर के लिए प्रोत्साहित करें।
  • मौसम से संबंधित समाचार व संदेशों को सुनकर उनमें विहित सलाहों को मानें। स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर डायल कर आवश्यक जानकारी व सुझाव प्राप्त करें।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!