Breaking News

16 करोड़ की लागत से बड़ा तालाब मनोरंजन स्पॉट में म्यूजिकल फाउंटेन, फूड जोन जैसी तमाम सुविधाएं मिलेगी : दौडे़गी बुलेट टॉय ट्रेन

द सीजी न्यूज

दुर्ग / आज कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कुम्हारी के हृदय स्थल पर स्थित बड़ा तालाब में 16 करोड़ की लागत से हो रहे कार्यों का जायजा लिया। यहां मनोरंजन की सुविधाएं विकसित की जा रही है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर ने बचे कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने बड़ा तालाब के प्रवेश द्वार के फ्रंट व्यू और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिये। फ्लावर बेड व प्लांटेशन पर विशेष रूप से जोर देने कहा। उन्होंने बड़ा तालाब की परिधि के अंदर स्थित 8 फूड स्टाल का निरीक्षण भी किया।

फूड स्टाल में वैरायटी ऑफ फूड, टेस्ट और हाईजिनिक लेवल को मेंटेन करने वाले संस्थान को टेंडर देने कहा। प्लांटस व फुलवारी के मेंटेनेंस के लिए नियमित रूप से 7 से 10 माली की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये। बड़ा तालाब मनोरंजन स्थल पर बुलेट टॉय ट्रेन प्रारंभ की जाएगी, जिसमें 48 लोगों की बैठक व्यवस्था है । बच्चों के लिए ये विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहेगा जिसमें वो म्यूजिकल फाउंटेन और अन्य मनोरंजक चीजों का आनंद लेते हुए मैग्नेटिक बुलेट ट्रेन का लुत्फ उठा पाएंगे।

प्रवेश द्वार पर एक बाज, दो हाथी व ग्रीन वाकिंग टनल, सी लिंक ब्रिज होंगे आकर्षण 

बड़ा तालाब के प्रवेश द्वार पर आगंतुकों के स्वागत के लिए एक बाज और दो हाथी प्रवेश द्वार पर स्थाई रूप से स्थापित रहेंगे। इसके साथ – साथ मनोरंजन स्थल के भीतर नागरिकों को तालाब के प्राकृतिक सौंदर्य के अलावा ग्रीन वाकिंग टनल, फाउंटेन, लेजर शो विथ विडियो प्रोजेक्शन, स्पाईक लाईट, फ्लावर बेड, बच्चों के लिए प्ले सेक्सन और बड़ा तालाब के परिधि स्थल के भीतर ठीक बीचों-बीच सी लिंक ब्रिज भी लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहेगा ।
कलेक्टर ने कुकदा तालाब का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों को तालाब की सफाई, मंदिरों की रंगाई और छायादार पेड़ लगाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम बृजेश कुमार क्षत्रिय, सीएमओ जितेन्द्र कुशवाहा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!