द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राजीव युवा मितान क्लबों को राशि का अंतरण करेंगे। वे दुर्ग जिले के अंतर्गत मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम, गिरहोला में आयोजित सतनामी समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 12 जनवरी को ही प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत् धमतरी जिले के प्रवास के दौरान सिहावा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने सहित विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 12 जनवरी को सुबह 9.30 बजे सिहावा में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। वे इसके बाद सिहावा में ही 10.40 बजे से शितला मंदिर सिहावा, गणेश घाट और कर्णेश्वर मंदिर का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह 11.20 बजे धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड अंतर्गत हाईस्कूल मैदान ग्राम-घटुला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.50 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे गांधी मैदान रायपुर पहुंचेंगे। वे डे भवन का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वहां विवेकानंद स्मारक भवन संरक्षण कार्य का शुभारंभ करेंगे। सीएम भूपेश बघेल गांधी मैदान में खेल विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से राजीव युवा मितान क्लबों को राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान हरिनाथ एकेडमी इंग्लिश हायर सेकण्डरी स्कूल, डे भवन का लोकार्पण करेंगे। वे इसके बाद दोपहर 1.30 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दोपहर 2.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3 बजे दुर्ग जिले के धमधा तहसील अंतर्गत हायर सेकण्डरी स्कूल ग्राम-गिरहोला पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां मिनी गिरौदपुरी सतनाम धाम, गिरहोला में आयोजित सतनामी समाज सम्मेलन में भाग लेंगे। वे इसके बाद अपरान्ह 4.10 बजे गिरहोला से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.25 बजे थाना ग्राउण्ड परिसर हेलीपेड भिलाई-3 पहुंचेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
