Breaking News

छत्तीसगढ़ जनसम्पर्क अधिकारी संघ ने प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की मांगों का किया पुरजोर समर्थन

  • आयुक्त और संचालक के पद पर विभागीय अधिकारियों की नियुक्ति से उनके दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का मिलेगा लाभ

द सीजी न्यूज

रायपुर/ छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ द्वारा सभी विभागों में सेटअप में संचालक/आयुक्त का पद विभागीय अधिकारियों को दिए जाने की मांग का पुरजोर समर्थन किया है। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुन्द तंबोली ने कहा कि विभागीय संचालक/आयुक्त की नियुक्ति से विभागों की कार्य क्षमता बढ़ेगी। साथ ही विभागीय अधिकारियों के दीर्घकालीन अनुभव और कार्य-कुशलता का लाभ विभाग को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियोें को दायित्व दिए जाने से कामकाज में और अधिक कसावट आएगी। साथ ही विभागों में बेहतर समन्वय के साथ कार्य होने से विभाग में कार्यक्षमता बढ़ेगी। विशेषज्ञ अधिकारी द्वारा विभागों के दायित्वों का संचालन किए जाने से विभाग को विशेषज्ञता का लाभ मिलने के साथ ही विभागीय कार्यों में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

संचालक/आयुक्त के पद पर विशेषज्ञ अधिकारी की नियुक्ति से विभागीय अधिकारियों को विभाग के शीर्ष पद पर पहुंचने का मौका मिलेगा। विभागीय अधिकारियों को अपने विभागों के कामकाज को लीड करने का अवसर प्राप्त होगा। विभागीय अधिकारियों को लम्बे अनुभव और योग्यता के बाद भी विभाग के उच्च पदों पर कार्य करने का अवसर नहीं मिलने से स्वाभाविक रूप से उनका मनोबल प्रभावित होता है। वर्तमान समय में इन पदों पर विभागीय अधिकारियों को मौका नही मिलने के कारण उनके दीर्घ अनुभव और विशेष योग्यता का लाभ विभाग को नहीं मिल पा रहा है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने लगभग एक वर्ष पूर्व ही जनसंपर्क विभाग में संचालक का पद विभागीय अधिकारियों को देने की मांग की थी। इस मांग को और आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ ने अपनी आम सभा की बैठक में संचालक/आयुक्त का पद विभागीय अधिकारियों को देने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। 

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि राज्य बनने के बाद कुछ कैडर में पदों की वृद्धि हुई है, लेकिन जनसंपर्क सहित अन्य अधिकांश विभागों के सेटअप यथावत् बनेे रहने के कारण अधिकारियों के ऊपर कार्य का दबाव बढ़ते जा रहा है। इस दबाव के कारण अधिकांश अधिकारी तरह-तरह स्वास्थगत् समस्याओं का सामना भी कर रहें है। विभागीय अधिकारियों की पदोन्नति भी प्रभावित होती है और लम्बे समय तक पदोन्नति प्रभावित होने से विभागीय अधिकारियों की कार्यक्षमता कम होती है और मनोबल टूटता है। इसलिए हम राजपत्रित अधिकारी संघ की विभिन्न विभागों में सेटअप रिवीजन संबंधी मांगो का पुरजोर समर्थन करते है।

जनसंपर्क अधिकारी संघ की बैठक में उप संचालक ललित चतुर्वेदी, सहायक संचालक धनश्याम केशरवानी, नसीम अहमद खान, प्रेम पटेल, सहायक जनसंपर्क अधिकारी कमलेश साहू, सहायक सूचना अधिकारी ओमप्रकाश डहरिया, रवीन्द्र चौधरी, भवानी सिंह ठाकुर सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!