Breaking News

राजेंद्र पार्क में सजा फूलों का मेला : गीत-संगीत के साथ मनोरंजक कार्यक्रमों का आनंद उठाने उमड़ी भीड़

छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल के कार्यकाल को बेमिसाल बताते हुए फ्लॉवर शो में शासन की योजनाओं की झांकियां भी सजाई गई

द सीजी न्यूज

दुर्ग। रविवार को राजेंद्र पार्क में आयोजित फ्लॉवर शो में भारी भीड़ उमड़ी। फूलों की प्रदर्शनी देखने सुबह से रात तक लोगों की भीड़ रही। फ्लॉवर शो में रंग-बिरंगे फूलों की खूबसूरती के साथ यहां बनाए गए सेल्फी पाइंट और साज सज्जा की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। नगर निगम द्वारा आयोजित फ्लॉवर शो का यह चौथा वर्ष है। इस दौरान गीत संगीत सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रमों के साथ राजेंद्र पार्क में मेले का माहौल रहा।

खूबसूरत साज सज्जा

बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता में पर्यावरण से संबंधित कलाकृतियां बनाई। चाक से दीये बनाने के स्टाल में बच्चों की कतार लगी रही। बच्चों ने अपने हाथों से दीये बनाए। फ्लावर शो के दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, निगम सभापति राजेश यादव, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा, प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

फ्लॉवर शो में फूलों की प्रदर्शनी के साथ शासन की योजनाओं से संबंधित मॉडल व स्टाल सजाए गए थे। इस अवसर पर  एमआईसी प्रभारी दीपक साहू, जयश्री जोशी, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, मदन जैन, राजकुमार नारायणी, पार्षद श्रद्धा सोनी, विजेंद्र भारद्वाज, नजहत परवीन, सतीश देवांगन, काशीराम रात्रे, अजय गुप्ता, रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, संदीप वोरा, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता राजेंश पांडेय, अनिल सिंह, अनूप वर्मा,अनीस रजा, प्रकाश गीते, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, निखिल खिचरिया, बृजमोहन तिवारी सहित बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!