द सीजी न्यूज
दुर्ग / ठगड़ा बांध की रैलिंग को खूबसूरत लतादार पौधे यानी क्रीपर्स प्लांट से सजाया जाएगा। यहां खुशबूदार फूलों से सजाया जाएगा। अलग-अलग खुशबू वाले इन प्लांट्स से पूरा नजारा सुंदर दिखेगा। फूलों की खुशबू भी महकेगी। आज महापौर धीरज बाकलीवाल और कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने ठगड़ा बांध का निरीक्षण किया और इसके लैंडस्केप के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि ठगड़ा बांध का लैंडस्केप बहुत खूबसूरत होना चाहिए, ताकि लोग यहां सुकून से वक्त गुजार सकें। महापौर ने कहा कि ठगड़ा बांध जितना खूबसूरत बनेगा, लोगों का आकर्षण उतना ही अधिक होगा। इसके लिए लैंडस्केपिंग, लाइटिंग, मनोरंजन गतिविधियां आदि पर बढ़िया काम होना चाहिए। इस दौरान निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मधुकामिनी और तगर पौधों से बनेगी हेज
हेजिंग तीन लेयर में होगी। इसमें मधुकामिनी और तगर जैसे पौधे होंगे। इसके साथ ही अलग-अलग तरह की हेजिंग होगी ताकि विविधता बनी रहे। कलेक्टर ने कहा कि किसी खूबसूरत लैंडस्केप को बनाने में हेजिंग की बड़ी भूमिका होती है। इसमें विविधता होने से जगह और भी सुंदर हो जाती है। कलेक्टर ने फ्लावर बेड के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिये।
कलेक्टर ने पाथवे के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लैंडस्केपिंग के लिए सिमेट्री बहुत महत्वपूर्ण होती है। पाथवे में इसका पूरा ध्यान रखे। कुछ दूरी के अंतराल में कैनोपी वाले पौधे लगाएं ताकि छोटे पौधों को भी पर्याप्त रूप से बढ़त मिलती रहे। रैलिंग की ओर से ठगड़ा बांध का व्यू बहुत खूबसूरत होगा। रैलिंग डाइगोनल शेप में है। इसलिए सीटिंग भी डाइगोनल होगी। कलेक्टर कहा कि कि रैलिंग के लिए अलग-अलग तरह की लताओं का चुनाव करें, ताकि लैंडस्केप में विविधता नजर आये। अधिकारियों ने आईलैंड का निरीक्षण भी किया और यहां अधोसंरचना को लेकर हो रही प्रगति का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां बनाई जा रही अधोसंरचना भी देखी। अधिकारियों ने उन्हें पूरे स्ट्रक्चर का थ्रीडी व्यू मोबाइल पर दिखाया, जिसकी कलेक्टर ने सराहना की।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
