द सीजी न्यूज
दुर्ग / गणतंत्र दिवस समारोह दुर्ग जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में आयोजित किया गया जहां छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने दुर्ग जिले की जनता के नाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। उन्होंने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े।

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने ध्वजारोहण के बाद उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। शहीदों के परिवारजनों का सम्मान किया गया। समारोह में संभागायुक्त महादेव कावरे, आईजी आनंद छाबड़ा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी, सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर
इस अवसर पर कृषि विभाग की झांकी पहले स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर नगर निगम की झांकी और तीसरे स्थान पर वन विभाग की झांकी रही। कृषि विभाग की झांकी में अंतरराष्ट्रीय पोषक वर्ष के रूप में मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देने और जिले में गोधन न्याय योजना को दिखाने वाली झांकी दर्शाई गई थी। नगर निगम की झांकी में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, मितान योजना जैसी योजनाएं दिखाई गई थीं। वन विभाग की झांकी में जिले में आने वाले रेड क्रेस्टेड पोचार्ड जैसे पक्षियों को दिखाया गया। मुख्यमंत्री वन संपदा योजना की जानकारी दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान आदिवासी विकास विभाग के स्कूल को मिला। द्वितीय स्थान डीपीएस और तीसरा स्थान महावीर जैन स्कूल को मिला। सांत्वना पुरस्कार तिलक स्कूल और वैशाली नगर स्कूल को मिला।
पद्मश्री ऊषा बारले का हुआ सम्मान
कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने पद्मश्री सम्मान से दुर्ग जिले का गौरव बढ़ाने वाली पंडवानी गायिका ऊषा बारले का सम्मान भी किया। ऊषा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन लंदन और न्यूयार्क जैसे शहरों में कर चुकी हैं।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर इनका हुआ सम्मान
मुख्य अतिथि कृषि, जल संसाधन और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है।
जिला कार्यालय – तरुण ठाकुर सहायक ग्रेड 2, विमल शर्मा सहायक ग्रेड 3, राजेश यादव व प्रकाश काकड़े भृत्य, दीपेंद्र बघेल कंप्यूटर ऑपरेटर वर्ग 3
निर्वाचन दुर्ग – छाया साहू सहायक प्रोग्रामर, मुकेश सिंह ठाकुर डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रकाश कुमार साहू सहायक आंतरिक लेखा परीक्षा एवं करारोपण अधिकारी।
अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग – प्रणय श्रीवास्तव प्रस्तुतकार न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग, विजय यादव डाटा एंट्री ऑपरेटर भुईयां शाखा तहसील कार्यालय दुर्ग, रमा वासनिक ग्राम कोटवार निकुम, अशोक यादव माल जमादार।
जिला पंचायत – मोहित कामले ए.वी.एफ.डी.।
सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना दुर्ग – राजू महानंद एसडीआरएफ, नरोत्तम चंदेल एसडीआरएफ, विजय चतुर्वेदी अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, नरोत्तम टंडन अग्निशमन एवं आपातकालीन।
स्वास्थ्य विभाग – डॉक्टर सरिता मिंज सर्जिकल स्पेशलिस्ट विभाग प्रमुख सर्जरी विभाग, सैय्यद असलम सेक्टर सुपरवाइजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3, मीना भारती आरएमओ महिला हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर करंजा भिलाई, ललित टंडन स्वीपर जिला चिकित्सालय दुर्ग।
जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग – देवेंद्र तिवारी प्रधान पाठक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय रिसाली, मुकेश कुमार वर्मा शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमेरी पाटन, रवि सोनटेके भृत्य।
नगर पालिक निगम दुर्ग – सत्यनारायण शर्मा सहायक राजस्व निरीक्षक विधि लिपिक, भुवन साहू उप राजस्व निरीक्षक।
जिला कोषालय दुर्ग – चंद्रभूषण साहू सहायक कोषालय अधिकारी।
पशु चिकित्सा सेवाएं- बल्लाराम सिन्हा परिचारक पशु चिकित्सा धमधा।
समाज कल्याण विभाग दुर्ग – राधिका साहू रसोईया।
आदिवासी विकास – एसके मरकाम वरिष्ठ छात्रावास अधीक्षक, ओपी साहनी सहायक ग्रेड 3
कृषि विभाग – व्ही. साजिल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्षेत्र नगपुरा।
उद्यानिकी विभाग – रविश साहू ग्रामीण उ. अधिकारी शासकीय उ. रोपणी अहेरी।
जनपद पंचायत – देवी राम ध्रुव वरिष्ठ आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी, कामिनी चंद्राकर सचिव ग्राम पंचायत चंदखुरी।
महिला एवं बाल विकास विभाग – रमन पटेल डाटा एंट्री ऑपरेटर, शशि देवांगन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भानपुरी।
कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पा. डि. कं. लि.- गौतम वर्मा सहायक लाइनमैन।
तांदुला जल संसाधन संभाग – ललित कुमार साहू अमीन, जय प्रकाश देवांगन मानचित्रकार।
नेहरू युवा केंद्र- शौर्य युवा संगठन कोड़िया।
आज के गणतंत्र दिवस परेड समारोह के कार्यक्रम में सम्मिलित परेड कमाण्डर और प्लाटून कमाण्डर
परेड़ कमाण्डर – रमेश चन्द्रा, रक्षित निरीक्षक दुर्ग
परेड़ टू-आई-सी – अनिश सारथी, रक्षित निरीक्षक दुर्ग
प्लाटून नं0 01 पुरूष – एपीसी शिव प्रसाद ठाकुर
प्लाटून नं0 02 पुरूष – उनि. मोरध्वज देशमुख
प्लाटून नं0 03 पुरूष – उनि. सतीश साहू
प्लाटून नं0 04 पुरूष – व्ही. पी. सी. कोमल दिल्लीवार
प्लाटून नं० 05 महिला – उनि. उमा ठाकुर
प्लाटून नं0 06 पुरूष – फनेन्द्र साहू
प्लाटून नं0 07 महिला – दिव्या डेंडरिया
प्लाटून नं0 08 पुरूष – भूपेश कुमार
प्लाटून नं0 09 महिला – शोभा बंछोर
प्लाटून नं0 10 महिला – सुजैन खान
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal








