Breaking News

मैं गवाह हूं : राहुल गांधी के इर्द गिर्द पुलिस का सुरक्षा घेरा कुछ मिनटों में ही गायब हो गया : उमर अब्दुल्ला

द सीजी न्यूज

राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को कश्मीर घाटी का प्रवेश द्वार कहलाने वाले काजीगुंड के पास रोक दी गई। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर सुरक्षा में सेंध और भीड़ के कुप्रबंधन का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि शुक्रवार 27 जनवरी को यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी। बाकी लोग यात्रा कर रहे थे। भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने शु्क्रवार को ट्वीट किया, ”मैं इसका गवाह हूं। राहुल गांधी के चलने पर तुरंत ही जम्मू-कश्मीर पुलिस का बनाया गया घेरा कुछ ही मिनटों में गायब हो गया। हम बस जम्मू से कश्मीर पहुंचे थे। इसके बाद 11 किलोमीटर पैदल चलना था, लेकिन दुर्भाग्य से इसे रद्द करना पड़ा।”  

इधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और कश्मीर घाटी में सुरक्षा के प्रभारी विजय कुमार ने पीटीआई से बात करते हुए कि भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई और आयोजकों ने बनिहाल से काफी संख्या में लोगों के पदयात्रा में शामिल होने के बारे में पुलिस को सूचना ही नहीं दी थी.

 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!