Breaking News

अवैध प्लाटिंग को लेकर भिलाई नगर निगम की बड़ी कार्रवाई : जमीन दलालों के अवैध रोड स्ट्रक्चर तोड़े गए

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर/ नगर निगम भिलाई क्षेत्र के अंतर्गत कुरूद इलाके में अवैध प्लाटिंग करने वाले जमीन दलालों के खिलाफ आज बड़ी कार्रवाई की गई। अवैध प्लाटिंग को लेकर लगातार शिकायतें मिलने के बाद आज निगम आयुक्त रोहित व्यास ने अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निगम प्रशासन का अमला कुरुद क्षेत्र पहुंचा और वहां हो रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी। निगम की टीम के साथ तहसीलदार क्षमा यदु सहित पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।

अवैध प्लाटिंग के कार्यवाही के तहत भूस्वामी और अवैध प्लाटिंग करने वालों की जानकारी ली जा रही है। तहसीलदार सोमवार को खसरा नंबर सहित इसकी रिपोर्ट भिलाई निगम को देंगे। इस आधार पर अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के लिए एफ.आई.आर. दर्ज कराई जाएगी। जानकारी के अनुसार 5 अलग-अलग स्पॉट पर लगभग 25 एकड़ के क्षेत्रफल पर अवैध प्लाटिंग करने की तैयारी की जा रही थी। मुरूम से जमीन को समतल करने का काम किया जा रहा था। प्लाट में भीतर जाने के लिए मार्ग संरचना भी तैयार किया गया था।  आरसीसी पोल आदि के माध्यम से अवैध प्लाटिंग की तैयारियां की जा रही थी।

खेती की जमीन को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित कर प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी। चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज जाने के रास्ते पर अवैध प्लाटिंग को अंजाम देने के इंतजाम किए जा रहे थे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग व निगम से भी किसी भी प्रकार की परमिशन नहीं ली गई। निगम की टीम ने दो जेसीबी और चार डंपर की मदद से दोपहर बाद तक 12 ट्रिप मुरूम की जब्ती की। अवैध प्लाटिंग न होने देने जेसीबी के माध्यम से मार्ग संरचना में जगह-जगह गड्ढे कर दिये गए। पोल को हटाया गया। आज की कार्यवाही में भवन अनुज्ञा विभाग के उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सहायक राजस्व अधिकारी जगदीश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!