Breaking News

संभागायुक्त ने जिला पंचायत और तहसील कार्यालय में दबिश दी : अनुपस्थित 6 अधिकारी, कर्मचारियों को शोकाज नोटिस के साथ एक दिन का वेतन काटने के निर्देश : सहायक संचालक को शोकाज नोटिस

द सीजी न्यूज

दुर्ग संभाग के संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज दुर्ग जिला मुख्यालय के अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, तहसील कार्यालय और जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम जिला पंचायत दुर्ग में सुबह 10ः30 बजे अचानक दबिश दी गई। निरीक्षण के समय कार्यालय में कुल 6 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों फत्ते सिंह राजपूत, डी.एस. राजपूत, रविशंकर नामदेव, बिरेन्द्र देवांगन, थानेश्वर चन्द्राकर को कारण बताओ नोटिस के साथ 1 दिन का वेतन काटे जाने के निर्देश दिए गए। पंचायत विभाग दुर्ग में पदस्थ अधिकारी सहायक संचालक काव्या जैन को अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।


निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने सभी शाखाओं में जाकर अभिलेखो की जाँच की। स्थापना शाखा में सेवा पुस्तिका का अवलोकन किया, जिस पर नाॅमिनेशन प्रपत्र सक्षम अधिकारी द्वारा अभिप्रमाणित नही होना पाया गया। कुछ कर्मचारियों का सामान्य भविष्य निधि पासबुक अपडेट  नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। संभागायुक्त ने रोकड़ बही संधारित करने और अनुदान पंजी संधारित किए जाने के निर्देश सबंधित कर्मचारी को दिए। उन्होंने सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका आवश्यक रूप से रखे जाने के भी निर्देश दिए।

तहसील कार्यालय के निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी व न्यायालय तहसीलदार और न्यायालय नायब तहसीलदार में लंबित न्यायालयीन प्रकरणों की अधिक संख्या पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित तहसीलदार प्रेरणा सिह और नायब तहसीलदारो को सुनवाई के लिए अधिक संख्या में प्रकरण लगाए जाने के निर्देश दिए साथ ही न्यायालय में सुनवाई के लिए निश्चित समय निर्धारित करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त द्वारा अनुविभागीय अधिकारी मुकेश रावटे को कार्यालय में प्रतिलिपि के संबंध में आवेदन प्राप्त किए जाने और प्रतिलिपि प्रदाय करने हेतु समय निर्धारित करने के सबंध में निर्देशित किया। संभागायुक्त ने नाजिर शाखा, डब्ल्यू बी एन शाखा, कानूनगो शाखा के निरीक्षण के दौरान संधारित किए जाने वाले विभिन्न पंजियो का अवलोकन किया। उन्होने कोटवारी पंजी, बी-4, वर्गीकरण पंजी, पटेली पंजी का अवलोकन किया, प्रतिलिपि शाखा में लंबित आवेदनो केे त्वरित निराकरण हेतु संबंधित लिपिक प्रीति भगत और अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। पटवारी पुरूषोत्तम साहू और चन्द्रमोहन साव की सेवा पुस्तिका की जाॅंच की।
संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय में आम जनता से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की साथ ही अधिवक्ताओं से भी न्यायालयीन प्रकरणों के निराकरण के संबंध में चर्चा की। उपस्थित अधिवक्ताओं द्वारा न्यायालय के कार्य पर संतोष जताया। कावरे ने न्यायालय के आदेश की प्रति ऑनलाइन अपलोड कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता न्यायालयीन प्रकरणों की अद्यतन स्थिति ऑनलाइन के माध्यम से भी देख सके।

Check Also

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा 30 अक्टूबर को दुर्ग में पदयात्रा में होंगे शामिल

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न THE …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!