- 25 शासकीय स्कूलों का 1 करोड़ 22 लाख से होगा संधारण कार्य
द सीजी न्यूज
राज्य में चुनावी साल के अंतिम बजट सत्र से पहले वरिष्ठ कांग्रेस विधायक, राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने शहर में पीडब्लूडी से संबंधित कार्यों के लिए 37 करोड़ रुपए का प्रावधान करने की मांग की है। इसमें दुर्ग बेमेतरा मार्ग में धमधा नाका ब्रिज संधारण के लिए 25 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा पुलगांव बायपास मार्ग में उच्च स्तरीय पुल के लिए 2.5 करोड़ और बटालियन क्षेत्र में आवासों के संधारण व सड़क सुदृढ़ीकरण ले लिए 9 करोड़ की मांग की गई है।
वोरा ने कहा कि शहर में कांग्रेस सरकार आने के बाद से तेजी से विकास कार्य हुए हैं। 450 करोड़ से अधिक कार्यों की स्वीकृति मिल चुकी है। आगामी बजट सत्र में मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री से कई विकास कार्यों को शामिल करने के लिए मांग की गई है। वोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद शहर के 25 शासकीय स्कूलों के संधारण के लिए 1 करोड़ 22 लाख रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है।
वोरा ने डीईओ से चर्चा कर कहा कि शहर में कई स्कूल आजादी के पहले से बने भवनों में संचालित हैं। इन स्कूल भवनों के लिए दोबारा प्रस्ताव बना कर शासन को प्रेषित किया जाए। मुख्यमंत्री ने स्कूलों के लिए पर्याप्त राशि की घोषणा की है स्कूलों को सुंदर बनाने और बच्चों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए मौके पर जाकर वस्तुस्थिति समझते हुए प्रस्ताव तैयार किए जाएं। उन्होंने 100 साल पुराने सिकोला भाठा स्कूल के पुनर्निर्माण की आवश्यकता बताई और डीईओ अभय जायसवाल को निगम अधिकारियों के साथ मौके का सर्वे करने कहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
