Breaking News

79 वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता शुरू : रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर ने मुम्बई को एक गोल से हराया : दूसरे मैच में साई सुंदरगढ़ की टीम एकतरफा मुकाबले में 7-0 से जीती

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव / संस्कारधानी राजनांदगांव में 79वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन पहला मैच नवल टाटा जमशेदपुर विरूद्ध रिपब्लिकन मुम्बई के मध्य और दूसरा मैच साई हॉस्टल सुंदरगढ़ विरूद्ध स्टेट एक्सेलेंसी हॉस्टल बिलासपुर के मध्य खेला गया। नवल टाटा हॉकी एकादमी जमशेदपुर ने सडन-डेथ के जरिये रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुम्बई को 8-7 गोल से पराजित किया। दूसरे मैच में साई हॉस्टल सुंदरगढ़ ने एकतरफा मुकाबले में स्पोर्ट्स एक्सीलेंसी, बिलासपुर को 7-0 गोल से हराया।


मुम्बई की टीम 8 वें मिनट में परनीत नायक व 14 वें मिनट के करन सिंह के मैदानी गोल के जरिये 2-0 से आगे थी। मैच में टाटा जमशेदपुर के किशोर खिलाडिय़ों ने मुम्बई पर आक्रमण जारी रखा और 29 वें व 34वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर बनाया, जिसे अंकुश ने गोल कर अपनी टीम को दूसरे क्वार्टर ने 2-2 गोल की बराबरी पर ला दिया था। इसके बाद टाटा के जोलिन टोपनो ने मैदानी गोल करके 3-2 गोल की बढ़त दिला दी थी। 47वें मिनट में मुम्बई ने पेनाल्टी कार्नर बनाया, जिस पर गोंविद नाग ने गोल में तब्दील करते हुए अपनी टीम को 3-3 गोल की बराबरी पर ला खड़ा किया। यह स्थिति मैच समाप्ति तक बनी रही। मैच का निर्णय पहले पेलाल्टी शूट ऑउट से लिया गया। जिसमें दोंनों टीमें 4-4 गोल करके बराबरी पर रही। टाटा की ओर से सत्यम पाण्डे, एल सेमसन सिंह, अमित और रोहित तिर्की ने और मुम्बई की ओर से परणीत नायक, रामा शंकर सोनकर, गोंविद नाग व लक्ष्मीकांत कवले ने गोल किया। मैच का निर्णय सडन-डेथ के सहारे लिया गया। जिसमें जमशेदपुर के सत्यम पाण्डेय ने गोल किया। वहीं मुम्बई के गोविंद नाग ने गेंद गोल कीपर के पैड पर दे मारी, जिसके कारण मुम्बई को जमशेदपुर के हाथों 8-7 गोल से हार का सामना करना पड़ा।
आज खेले गये दूसरे आसान मैच में साई हॉस्टल सुंदरगढ़ ने स्पोर्ट्स एक्सीलेंसी, बिलासपुर को शून्य के मुकाबले 7 गोलों से पराजित किया। सुंदरगढ़ के खिलाडिय़ों ने मैच के प्रारम्भ से ही बिलासपुर पर दबाव बनाएं रखा। सातवें मिनट में जोसेफ कोंगड़ी 14वें मिनट में संदीप खलखो के गोल से प्रथम क्वार्टर में 2-0 गोल से आगे थी। इसके बाद तो सुंदरगढ़ के खिलाड़ी एक के बाद एक 5 और गोल करते हुए 7-0 गोल से मैच अपने पक्ष में कर लिया। सुंदरगढ़ की ओर से 17वें व 33वें मिनट में लव लाईट कुजूर ने 40वें मिनट में, सुनील लकरा ने 49वें मिनट में, अजय खलखों ने 60वें मिनट में, जोसेफ  कोंगड़ी ने गोल किया था।
आज के खेले पहले मैच में राजेश जैन द्वारा प्रदत्त मैन-ऑफ-द-मैच का पुरस्कार नवल टाटा जमशेदपुर के अंकुश को और दूसरे मैच में साई सुंदरगढ़ के लव लाईट कुजूर को 1500-1500 रूपए की नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इससे पहले अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला ने अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जितेन्द्र उदय मुदलियार, राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष मन्नालाल यादव, संवलूराम निषाद, किशन खण्डेलवाल, अशोक पंजवानी, वीरेन्द्र चौहान, पदम कोठारी, अध्यक्ष नगर पालिक निगम राजनांदगांव हरिनारायण धकेता, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी फिरोज अंसारी, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, कलेक्टर डोमन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम अरूण वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

9 फरवरी को इन टीमों के बीच होगा मैच
पहला मैच – दोपहर 1.30 बजे से स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ विरूद्ध साई हॉस्टल सुंदरगढ़
दूसरा मैच – दोपहर 3 बजे से नवल टाटा जमशेदपुर विरूद्ध एनसीआर इलाहबाद

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!