द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगर निगम दुर्ग के जल कार्य विभाग द्वारा शंकर नगर पानी टंकी की राइजिंग पाइप लाइन में इंटर कनेक्शन का कार्य 10 फरवरी को किया जाएगा। शटडाउन के कारण शुक्रवार को शाम की पाली में पानी सप्लाई नहीं होगी। इस दौरान जिन इलाकों में पानी की डिमांड होगी, वहां टैंकरों के माध्यम से पानी सप्लाई की जाएगी।
महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर और जलकार्य प्रभारी संजय कोहले ने 10 फरवरी को शाम के समय पानी सप्लाई न हो पाने के कारण नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि कहीं भी पानी की समस्या नहीं होने दी जाएगी। जिन जगहों पर पानी की डिमांड आएगी, वहां टैंकर से पानी सप्लाई की जाएगी। उन्होंने नागरिको से अनुरोध करते हुए कहा है कि शुक्रवार को सुबह के समय नल खुलने पर पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लें।
इन वार्डों में शाम के समय नहीं होगी पानी सप्लाई
वार्ड नं. 5 मरारपारा, वार्ड नं.8 तकियापारा, वार्ड नं. 9 स्वामी विवेकानंद वार्ड, वार्ड नं. 10 शंकर नगर (पश्चिम), वार्ड नं. 11 शंकर नगर(पूर्व), वार्ड नं. 12 मोहन नगर (पश्चिम), वार्ड नं. 13 मोहन नगर (पूर्व), वार्ड नं. 17 औद्योगिक नगर (उत्तर), वार्ड नं. 18 औद्योगिक नगर (दक्षिण), वार्ड नं. 19 शहीद भगत सिंह (दक्षिण), वार्ड नं. 20 शहीद भगत सिंह (उत्तर), वार्ड नं. 21 तितुरडीह, वार्ड नं. 22 स्टेशनपारा, वार्ड नं.23 दीपक नगर, वार्ड नं.24 आमदी मंदिर, वार्ड नं. 25 गायत्री मंदिर, वार्ड नं. 26 संतराबाड़ी, वार्ड नं.27 पोलसायपारा, वार्ड नं. 28 पचरीपारा, वार्ड नं. 29 अस्पताल वार्ड, वार्ड नं.30 तमेरपारा, वार्ड नं.31 आपापुरा, वार्ड नं.32 बांम्हणपारा, वार्ड नं.33 चंडीमंदिर, वार्ड नं.34 शिवपारा, वार्ड नं.35 रामदेव मंदिर, वार्ड नं.36 गंजपारा, वार्ड नं. 37 आजाद वार्ड, वार्ड नं. 38 मिलपारा, वार्ड नं.39 कचहरी वार्ड, वार्ड नं. 42 कसारीडीह (पश्चिम), वार्ड नं. 43 कसारीडीह (पूर्व), वार्ड नं. 44 बाबा गुरू घासीदास वार्ड, वार्ड नं.45 पद्मनाभपुर (पश्चिम), वार्ड नं.46 पद्मनाभपुर (पूर्व)
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
