Breaking News

‘घृणा के समय में प्रेम’ : रायपुर में 11 व 12 फरवरी को साहित्यिक आयोजन : देश के जाने माने साहित्यकार शिरकत करेंगे

द सीजी न्यूज

रायपुर। साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद द्वारा ‘घृणा के समय में प्रेम’ विषय पर दो दिवसीय महत्वपूर्ण आयोजन 11 व 12 फरवरी को किया जाएगा। सिविल लाइंस के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के नामचीन साहित्यकार और विचारक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम दोनों दिन सुबह 10:30 से शाम 6:00 तक आयोजित किया जाएगा।

साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह दोस्त ने बताया कि कार्यक्रम में समाज में व्याप्त सांप्रदायिकता और वैमनस्यता के माहौल के कारणों व स्रोतों पर बात की जाएगी। आज मनुष्य के विवेक को कुंद करते हुए नफरत का वातावरण बन रहा है। मनुष्य के विवेक को सुरक्षित रखने में आपसी प्रेम व सौहार्द्र की कैसी भूमिका है, इस पर भी चर्चा की जाएगी। साहित्यकार इस मुद्दे पर भी बात करेंगे कि आपसी संवाद, सहिष्णुता, करुणा और प्रेम जैसे नैतिक मूल्यों को पुख्ता करने में साहित्यकारों की क्या सांस्कृतिक भूमिका हो सकती है।

विभिन्न सत्रों में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कहानी पाठ, कविता पाठ, परिचर्चा के साथ ही जन सरोकार से जुड़े गीतों और कविताओं पर महत्वपूर्ण ढंग से काम करने वाले इंडियन रोलर बैंड की प्रस्तुति भी होगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ और युवा कवि विष्णु नागर, नासिर अहमद सिकंदर, राकेश पाठक, हरीश चंद्र पांडे, मदन कश्यप, कुँवर रविन्द्र, नंद कुमार कंसारी, विनोद वर्मा, निधीश त्यागी, रजत कृष्ण, अदनान कफ़ील दरवेश, संजय शाम, अंशु मालवीय, अनुपम सिंह, अरबाज खान के साथ ही ‘ सब कुछ याद रखा जाएगा ‘ लिखने वाले युवा कवि आमिर अज़ीज़, मॉब लिंचिंग पर ‘ वास्तविक कानून ‘ जैसी मर्मस्पर्शी कविता लिखने वाले नवीन चौरे और ‘कौन जात हो भाई’ जैसी कविता के जरिए अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करने वाले कवि बच्चा लाल उन्मेष कविताओं का पाठ करेंगे।

वरिष्ठ साहित्यकार विष्णु नागर, प्रभु नारायण वर्मा, सियाराम शर्मा, मदन कश्यप, आशुतोष कुमार, विजेंद्र सोनी, वंदना चौबे सहित अन्य साहित्यकार विमर्श में भाग लेंगे। नामचीन कहानीकार राजेंद्र दानी, आनंद बहादुर, कैलाश बनवासी, कामेश्वर पांडेय, श्रद्धा थवाईत और राकेश मिश्र कहानी पाठ करेंगे। इस कार्यक्रम का संयोजन छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकुमार सोनी कर रहे हैं।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!