द सीजी न्यूज
राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज दुबई प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के कांस्य पदक विजेता अमरिंदर सिंह वामा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने अमरिंदर को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पार्षद कमरान अंसारी, अमरिंदर के पिता गोविंदर सिंह और माता सतवंत कौर भी उपस्थित थीं।
दुबई में 24 से 26 अक्टूबर 2022 को आयोजित आईएबीबी प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया था, जिसमें 40 देशों के 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में अमरिंदर सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
