Breaking News

उरला में डंप हो रहा है शहर का कचरा : बदबू से लोग परेशान : वोरा ने समस्या का जायजा लेने के बाद कलेक्टर से की चर्चा : कचरा हटाने का काम शुरू

द सीजी न्यूज

दुर्ग / शहर का कचरा पोटिया की बजाय उरला में डंप करने कारण उरला वासी कई हफ्ते से बदबू से परेशान हैं। इस मामले की शिकायत आज विधायक अरुण वोरा से की गई। समस्या देखने के लिए आज सुबह वोरा उरला पहुंचे और उरला बस्ती के पास कचरा डंप किये जाने पर नाराजगी जताई। वोरा ने वहीं से कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा से फोन पर बातचीत की और निगम प्रशासन को इस संबंध में निर्देशित करने कहा। कलेक्टर ने निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर को कचरा हटाने के निर्देश दिये हैं।

नागरिकों ने बताया कि काफी दिनों से उरला में कचरा डंप किया जा रहा है। बदबू के कारण यहां के लोगों का जीवन दूभर हो गया। इसकी शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। इसी संबंध में आज वोरा से शिकायत की गई, जिसके बाद वोरा ने कलेक्टर से समस्या का उचित समाधान करने कहा। वोरा ने बताया कि निगम का अमला कचरा हटाने के कार्य में जुट गया है।

पोटिया की बजाय उरला में डंप किया जा रहा है कचरा 

पोटिया के ट्रेंचिंग ग्राऊंड में पूरे शहर का कचरा दशकों से डंप किया जा रहा है। यहां कचरे का विशाल ढेर जमा होने के बाद अब कचरे से खाद बनाने सहित अन्य कार्यों के लिए एजेंसी तय की गई है। एजेंसी द्वारा कचरे से खाद बनाने सहित रीसाइक्लिंग आदि के कार्य किये जा रहे हैं। यह कार्य प्रारंभ होने के कारण वहां पर कचरा डंप करने का काम बंद कर दिया गया है। निगम प्रशासन ने अब उरला में कचरा डंप करना शुरू कर दिया है। यहां कचरे का बड़ा ढेर बन गया है। इसकी बदबू से लोग परेशान हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!