द सीजी न्यूज
दुर्ग / भिलाई स्टील प्लांट के नंदिनी माईन्स क्षेत्र में पूर्व में किये गये वृक्षारोपण व खनन कार्य के फलस्वरूप छोटे वनक्षेत्र और तालाब विकसित हो गए हैं। इस क्षेत्र को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा एशिया के सबसे बड़े मानव निर्मित वन के रूप में घोषित किया गया है। दुर्ग वन मण्डल द्वारा नंदिनी माईन्स क्षेत्र को फॉरेस्ट वंडरलैंड के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए 3.83 करोड़ रुपये का प्राक्कलन प्रस्ताव तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
एडवेंचर पार्क में पैरासेलिंग, क्वाडबाईकिंग, जिपलाईनिंग, हॉट एयर बैलून, बोटिंग, ट्रेकिंग, कैम्पिंग, स्टार गेजिंग, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के एडवेंचर एक्टिविटी आदि के साधन उपलब्ध होंगे, जहां लोग आकर इन क्रियाकलापों का आनंद ले सकते है। नंदिनी क्षेत्र राजनांदगांव से 50 कि.मी., दुर्ग शहर से 15 कि.मी., रायपुर से 40 कि.मी., कवर्धा से 107 कि.मी. और बेमेतरा से 72 कि.मी. की दूरी पर स्थित होने से यहां पर्यटक आकर विभिन्न प्रकार के एक्टिविटी का आनंद ले सकेंगे। यह स्थल कान्हा-किसली उद्यान जाने वाले रास्ते में स्थित है, इसलिए वहां जाने वाले पर्यटक रास्ते में नंदिनी फॉरेस्ट वंडरलैंड का भी आनंद ले सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
