Breaking News

गाजियाबाद होटल में गुंडागर्दी : काकटेल पार्टी में बाउंसरों ने चलाए डंडे, कई घायल : अखिलेश यादव बोले – BJP ने कानून-व्यवस्था का किया अंतिम संस्कार’

द सीजी न्यूज

गाजियाबाद के इंदिरापुरम के ग्रैंड आईआरएस होटल में बाउंसरों की गुडागर्दी को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने मारपीट का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी की योगी सरकार पर हमला बोला। अखिलेश ने लिखा – प्रदेश में बीजेपी ने क़ानून-व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के एक होटल में शादी समारोह की पार्टी में मारपीट हो गई। रात को मेहमानों ने DJ बजाने कहा तो होटल स्टाफ ने साफ मना कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ा और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। होटल के बाउंसरों व स्टाफ ने कार्यक्रम में आए महिला-पुरुषों को जमकर पीटा। घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कहा जा रहा है कि ये घटना मसूरी क्षेत्र स्थित होटल द ग्रैंड IRS की है। होटल बीजेपी नेता का बताया जा रहा है।

यहां शनिवार को सुबह हल्दी का प्रोग्राम और शाम को कॉकटेल पार्टी थी। इस घटना से जुड़े 2 वीडियो सामने आए हैं। इसमें आपस में खूब लाठी-डंडे चलते दिखाई दे रहे हैं। कुछ महिला-पुरुष जमीन पर गिरे हुए हैं। खून की बूंदें भी दिखाई दे रही हैं। एक वीडियो में महिला-पुरुषों ने खुद को एक कमरे में बंद किया हुआ है। इस कमरे के बाहर दर्जनों युवक खड़े हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं। वीडियो देखने से स्पष्ट है कि कार्यक्रम में कई घंटे तक तांडव मचाया गया। मारपीट में 5 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें एक महिला को गंभीर चोट आई है। उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

DCP रवि कुमार ने बताया, ग्रैंड आईआरएस में रात दो बजे शादी की एक कॉकलेट पार्टी चल रही थी। पार्टी में मौजूद लोगों ने देर रात डीजे बजाने की मांग की। इस पर होटल मालिक ने आपत्ति जताई। होटल के 15-20 लड़कों ने पार्टी सेलिब्रेट करने आए लोगों से लाठी-डंडों के साथ मारपीट की। वीडियो के आधार पर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

Check Also

डिप्टी सीएम विजय शर्मा होंगे राज्योत्सव के मुख्य अतिथि

THE CG NEWS दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर को एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!