द सीजी न्यूज
दुर्ग। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने दुर्ग संगठन जिला के चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष पद पर विजय ताम्रकार की नियुक्ति की है। विजय ताम्रकार पिछले दो कार्यकाल से भाजपा मंडल महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। चंडी शीतला मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इसके अलावा सहकारिता प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिला संयोजक घनश्याम दिल्लीवार को भी कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने उम्मीद जताते हुए कहा कि चंडी शीतला मंडल में विजय ताम्रकार और जिला कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति से पार्टी के कार्यों में गति मिलेगी। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार को शीघ्र ही कार्यकारिणी का गठन करने और मण्डल के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ में योग्य और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया को जिला भाजपा के अनुमोदन के साथ पूर्ण करने कहा गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
