Breaking News

सफाई कामगार हड़ताल पर रहे : 8 सूत्रीय मांगों का निराकरण करने विधायक वोरा ने दिया आश्वासन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के आव्हान पर आज शहर के सफाई कामगार हड़ताल पर रहे। विभिन्न मांगों को लेकर की गई हड़ताल के कारण शहर के सभी 60 वार्डों में सफाई व्यवस्था ठप्प रही। लोगों के घरों से कचरा एकत्र करने का काम नहीं किया गया। साफ सफाई व्यवस्था भी ठप रही। सुबह से सभी सफाई कामगार मांगों को लेकर जुलूस निकालने दादा-दादी, नाना-नानी पार्क में एकत्र होते रहे।

सफाई कामगारों की प्रमुख मांगों में नगर निगम में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर उन्हें निगम प्रबंधन के नियंत्रण में काम करने का निर्णय लेने, 20 वार्डों के 61 पूर्व सफाई कर्मियों को ठेका मजदूर का दर्जा देते हुए भविष्य निधि और चिकित्सा सुविधा प्रदान करने, डोर टू डोर कचरा एकत्र करने वाले कामगारों को मानदेय राशि 6 हजार रुपए के बदले उन्हें ठेका मजदूर घोषित कर न्यूनतम मजदूरी और अन्य सुविधाएं देने सहित अन्य मांगे की गई हैं।

विधायक अरुण वोरा को इसकी खबर मिलने पर विधानसभा जाने से पहले वोरा ने पार्क पहुंचकर वहां एकत्रित सफाई कर्मचारियों से चर्चा की। कर्मचारियों की मांगों को लेकर निगम आयुक्त से भी चर्चा की। सफाई कामगारों की 8 सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा करने शासन स्तर पर पहल करने और बजट सत्र के दौरान रायपुर में नगरीय निकाय मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया से चर्चा करने का आश्वासन दिया। वोरा ने कहा कि समस्याओं का निराकरण करने की दिशा में सार्थक पहल करेंगे। विधानसभा पहुंचकर वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से इस संबंध में चर्चा भी की। वोरा डॉ डहरिया ने मांगों के संबंध में उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। 

धरना स्थल पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, निगम के एमआईसी मेम्बर जयश्री जोशी, पार्षद निर्मला साहू, एल्डरमेन राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!