द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को कांग्रेस पार्टी का एटीएम कहने वाले भाजपा नेताओं को कर्नाटक के घटनाक्रम से अब मुंह की खानी पड़ गई है। कर्नाटक में भाजपा विधायक के पुत्र द्वारा 40 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकडृे जाने के बाद विधायक के घर से 8 करोड़ कैश मिलने पर कांग्रेस ने करारा वार किया है।
कांग्रेस ने ट्वीट किया – कर्नाटक में बीजेपी विधायक मदल वीरुपक्षप्पा के घर और आफिस से 8 करोड़ कैश मिला है। बीजेपी विधायक का बेटा 40 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। सबको पता है … कर्नाटक में बीजेपी की 40 प्रतिशत कमीशन की सरकार चल रही है। कर्नाटक से उगाही होती है, माल दिल्ली तक पहुंचता है।
गौरतलब है कि भाजपा नेता पिछले चार साल से भूपेश सरकार पर फंडिंग को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं। भूपेश सरकार को कांग्रेस पार्टी का एटीएम कहा जा रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी को छत्तीसगढ़ से रकम भेजी जा रही है। अब कर्नाटक में विधायक पुत्र द्वारा 40 लाख की रिश्वत लेते पकड़े जाने और विधायक के घर से 8 करोड़ कैश मिलने पर पासा पलट गया है। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा को लपेटते हुए कहा है कि माल दिल्ली तक पहुंच रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
