Breaking News

भूपेश सरकार के भरोसे वाले बजट में राज्य के सभी वर्गों को मिली सौगात : न्याय के चार वर्षों से राज्य में फैली खुशहाली पांचवें वर्ष भी जारी : वोरा

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रस्तुत किए गए राज्य सरकार के बजट की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे सार्वभौम विकास एवं जनता के भरोसे वाले बजट की संज्ञा देते हुए कहा कि 15 वर्षों की बदहाली के बाद प्रदेश वासियों ने सामाजिक एवं आर्थिक न्याय के जिन 4 वर्षों की खुशहाली का अनुभव किया है सरकार के पांचवे वर्ष में उसमें और भी अधिक वृद्धि हुई है। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि, पेंशन में वृद्धि, सड़कों के लिए प्रावधान जैसे अनेकों जनता को सीधे लाभान्वित करने वाली घोषणाओं के साथ ही नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो, दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल मेडिकल यूनिट, किसान न्याय योजना, रेलवे ब्रिज, मेकाहारा अस्पताल में उन्नयन जैसे दूरगामी फैसले भी सरकार ने लिए हैं। राज्य के विकास के लिए आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों के विश्वास को भरोसे का बजट समर्पित किया है। पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ मॉडल का डंका बज रहा है। गौठनों में गोबर खरीदी से लेकर भूमिहीन मजदूर और किसान को न्याय देने का मॉडल कांग्रेस के दूरगामी सोच का ही परिणाम है। जन स्वास्थ्य की मजबूती के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स, डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई-दीदी क्लिनिक जैसी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन हो रहा है आज का बजट इन सुविधाओं का और विस्तार करेगी।

न्यूनतम बेरोजगारी दर वाले राज्य में हमारे प्रदेश की गिनती अग्रिम पर है। यह केवल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के प्रबंधन से ही संभव हो पाया है। प्रदेश भर में छूटे हुए परिवारों व उनके सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाने सरकार ने शुरू किया अभियान। इस बजट के माध्यम सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर सभी लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाला समय राज्य के लिए निश्चित रूप से खुशहाल एवं समृद्ध होगा। वोरा ने बजट में सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं देने के लिए सीएम को धन्यवाद देते हुए बधाई दी है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!