द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अलताफ अहमद ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पेश किये गए बजट को जनहित के मद्देनजर ऐतिहासिक और सर्वकल्याणकारी बजट बताते हुए कहा है कि बजट में शहरी विकास से लेकर ग्रामीण विकास का अद्भुत विजन है। शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं को रोजगार देने के साथ ही कृषि क्षेत्र पर फोकस करते हुए मुख्यमंत्री ने सिंचाई संसाधन बढ़ाते हुए विभिन्न वर्गों को राहत देने का प्रावधान किया है। बजट की घोषणाओं से हर वर्ग को राहत मिली है।
अलताफ ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के हर वर्ग की बेहतरी के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ राज्य का बजट पेश किया है। इस बजट की जितनी भी सराहना की जाए, कम है। प्रदेश की जनता के लिए यह बेहद कल्याणकारी बजट है। बेरोजगारों को दो साल तक बेरोजगारी भत्ता, होमगार्ड के जवानों सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ ही ग्राम पटेल, रसोइयों के मानदेय में वृद्धि करने का फैसला कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन वर्गों के हितों का ध्यान रखा है।
अलताफ ने कहा कि नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो ट्रेन, नगरीय विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपए सहित अन्य शहरी विकास की योजनाओं के प्रावधान किये गए हैं। इससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। राज्य की जनता के कल्याण के लिए पेश किये गए बजट के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई देते हुए अलताफ ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे देश को दिखा दिया है कि उन्हें देश का नंबर 1 सीएम क्यों माना जाता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
