Breaking News

निगम मुख्यालय में रंगोत्सव : विधायक, महापौर, कमिश्नर, नेता प्रतिपक्ष ने जमकर मचाया धमाल : उड़ते रहे रंग-गुलाल

द सीजी न्यूज

दुर्गं/ नगर निगम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने आज होली मिलन समारोह मनाया। होलियाना मूड में विधायक अरुण वोरा, मेयर धीरज बाकलीवाल, कमिश्नर लोकेश चन्द्राकर, सभापति राजेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा समेत पार्षद, एल्डरमेन व अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। नगर निगम कार्यालय रंगों से सराबोर रहा। अबीर गुलाल उड़ते रहे। चुटकले और कविताओं का दौर भी जारी रहा।

विधायक अरुण वोरा और मेयर धीरज बाकलीवाल ने सभी पार्षदों, नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्वक होली पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सद्भाव और स्नेह से मनाने का त्योहार है। उन्होंने सभी शहरवासियों को होली पर्व को शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

इस अवसर पर अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, मनदीप सिंह भाटिया, भोला महोबिया, मदन जैन, राजकुमार नारायणी, पार्षद श्रद्धा सोनी, बिजेंद्र भारद्वाज, मनीष साहू, निर्मला साहू, भास्कर कुंडले, ज्ञानदास बंजारे, काशीराम कोसरे, प्रकाश जोशी, कमल देवांगन, संतीश देवांगन, चंद्रशेखर चन्द्राकर, काशीराम कोसरे, मनीष साहू, अजय गुप्ता, कृष्णा देवांगन, हरीश साहू, पूर्व पार्षद प्रकाश गीते, कुलेश्वर साहू, कन्या ढीमर समेत अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!