Breaking News

दुर्ग नगर निगम को विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर वोरा ने सीएम के प्रति आभार जताया

  • वोरा ने महापौर, कमिश्नर को शहर के सभी विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने कहा  
  • सभी वार्डों में समान रूप से विकास कराए निगम प्रशासन –

द सीजी न्यूज

दुर्ग नगर निगम को विकास कार्यों के लिए 25 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत किये जाने पर विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। वोरा ने कहा कि दुर्ग शहर में बीते चार वर्षों में समग्र विकास कार्यों के लिए भरपूर राशि जारी की गई है। पिछले माह मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप अब 25 करोड़ रुपए और जारी कर दिये गए हैं। दुर्ग में विकास कार्यों के लिए भरपूर राशि जारी करने पर वोरा ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

वोरा ने कहा कि 25 करोड़ रुपए में से दुर्ग शहर में शिवनाथ नदी रिवर फ्रंट डेवलपमेंट के कार्य के लिए 11 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। शेष राशि मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए मंजूर की गई है। वोरा ने महापौर और निगम कमिश्नर से कहा है कि सभी वार्डों में समान रूप से आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराएं और जल्द से जल्द सभी कार्यों को पूरा किया जाए ताकि, नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। वोरा ने कहा कि सड़क, नाली, वार्डों की प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल सहित सभी मूलभूत विकास कार्य तत्परता से कराए जाएं।

 

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!