Breaking News

ईंट भट्ठे के धुएं से दम घुटा : पांच मजदूरों की मौत : मुख्यमंत्री ने गहरा दुख प्रकट किया

द सीजी न्यूज

छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में दर्दनाक हादसे में 5 मजदूरों की जान चली गई। जिले के बसना विकासखंड के ग्राम गढ़फुलझर में ईंट-भट्टे पर कई मजदूर सो रहे थे। दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। सभी मजदूरों के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईंट भट्ठा में काम वाले  5 श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने और गंभीर रूप से बीमार एक श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार ईट-भट्ठे में आग लगाने के बाद सभी मजदूर वहीं सो गए थे। अचानक आग सुलगने और उसका धुआं उठने से मजदूरों का दम घुटने लगा और मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और पुलिस ने मृतकों के शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पांड़े के स्वजन ईंट का कारोबार करते हैं। यह भट्ठा उनके अनुज कुंज बिहारी का है। कुंजबिहारी ने श्रमिकों से ईंट बनवाकर उसे पकाने के लिए ठेके पर दिया था। श्रमिक गंगा राम बिसी (55), दशरथ बिसी(30), सोना चंद भोई (40), वरुण बरिहा(24), जनक राम बरिहा(35) और मनोहर बिसी(30) यहां काम कर रहे थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!