Breaking News

महापौर और निगम आयुक्त ने मिल पारा का सघन दौरा किया : निगम की टीम ने घर-घर जाकर बांटे ORS पैकेट : महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर लगाया गया स्वास्थ्य शिविर

द सीजी न्यूज

दुर्ग / मिलपारा वार्ड 38 में उल्टी-दस्त के केस मिलने की जानकारी मिलने पर महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आज प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। नगर निगम के जल कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अलावा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ क्षेत्र का महापौर और आयुक्त ने दौरा किया। पीड़ित व्यक्तियों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेते हुए महापौर ने इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिये। बुखार, उल्टी-दस्त होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार कराने और स्वास्थ्य लाभ लेने की समझाईश दी गई।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम के स्वास्थ्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में मुनादी कराने के निर्देश दिये। लोगों को मुनादी कराते हुए सावधानी बरतने और जरूरी उपाय करने के निर्देश दिये। महापौर के निर्देश पर वार्ड में मुनादी कराई जा रही है। प्रभावित इलाके के लोगों को पानी उबालकर पीने, ओ.आर.एस. घोल का सेवन करने और ज्यादा से ज्यादा पेय पदार्थ का सेवन करने कहा जा रहा है।

पीड़ित मरीज को पौष्टिक आहार देने के साथ ही पूरी नींद लेने देने, शरीर को क्रियाशील रखने, ठंडी हवा में रखने और शुद्ध पेयजल अधिक से अधिक देने कहा जा रहा है। निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि क्षेत्र के आस-पास का वातावरण स्वच्छ रखें। निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को नालियों की साफ-सफाई और मलेरिया विभाग को छिड़काव करने कहा गया। शुद्ध पेयजल की सप्लाई के लिए विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।

अधिकारियों ने महापौर को बताया कि मितानिन व संबंधित क्षेत्र के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को पर्याप्त मात्रा में दवाईयॉं उपलब्ध करा दी गई है। वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और पीड़ित व्यक्ति घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। प्रमुख रूप से बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार व दस्त की शिकायतें मिली है।

महापौर ने निगम के स्वास्थ्य विभाग और जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमित क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और निगम के  कर्मचारियों को अलर्ट रहने निर्देशित किया। महापौर धीरज बाकलीवाल  ने टीम को डायरिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाने के विशेष रूप से निर्देश दिए हैं। मोहल्ले में बोर के पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। घरों में ओआरएस पैकेट वितरण किया जा रहा है।

इससे पहले विधायक अरुण वोरा ने भी सुबह  प्रभावित मोहल्ले का निरीक्षण कर नालियो में सफाई और ब्लीचिंग पाउडर मिश्रण के छिड़काव के निर्देश दिए थए। उन्होंने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने कहा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा घरों में जल शुद्धिकरण के लिए क्लोरीन टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। घरों में संपर्क करके उल्टी, दस्त से प्रभावित भर्ती मरीजों की विस्तृत जानकारी भी ली जा रही है। डायरिया से निपटने के लिए निगम प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का अमला हरसंभव प्रयास कर रहा है। महापौर के निरीक्षण के दौरान संजय कोहले, अनूप चंदनिया, पार्षद श्रद्धा सोनी, कार्यपालन अभियंता एसडी शर्मा, जितेंद्र समैया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, नारायण ठाकुर व जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!