Breaking News

जहां एक दशक पहले डायरिया से हुई थी 18 मौतें …वहां फिर फैली बीमारी … विधायक वोरा ने वार्ड में पहुंचे … अफसरों को व्यवस्था दुरुस्त करने कहा

  • वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री को फोन पर सूचना दी 
  • डॉ डहरिया बोले – अलर्ट मोड में काम करें अधिकारी : इलाज के साथ ही साफ पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें

द सीजी न्यूज

दुर्ग शहर के सरस्वती नगर वार्ड में भी डायरिया फैलने की शिकायत मिल रही है। वार्ड की पूर्व पार्षद कन्या ढीमर सहित करीब 8 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हो रही है। विधायक अरुण वोरा वार्ड में पहुंचे और मरीजों की तबीयत का हाल जाना। वोरा ने नगर निगम और जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल इलाज सहित अन्य व्यवस्थाएं करने कहा है। वोरा ने सिविल सर्जन से कहा है कि तत्काल मेडिकल टीम भेजकर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें।  

यहां दसोदा यादव निखिल यादव, मनीषा यादव सहित करीब 8 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई है। दो दिन पहले मिल पारा वार्ड में करीब दर्जन भर लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई थी। इसके बाद अब सरस्वती नगर में डायरिया फैला है। वोरा ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया को भी इस मामले की जानकारी दी है। डॉ डहरिया ने कहा है कि शीघ्र ही निगम कमिश्नर को तलब करेंगे और पूरी रिपोर्ट लेकर अलर्ट मोड में आवश्यक कार्य करने सख्त निर्देश दिए जाएंगे।

वोरा ने बताया कि वार्ड में सुअर मरने की शिकायत लगातार मिल रही है। मृत जानवर को तत्काल उठाने की व्यवस्था के साथ ही यहां के तालाब और नालियों की बेहतर सफाई की समस्या भी है। वार्ड में सुअर काटकर मांस विक्रय की शिकायत नगर निगम और कलेक्टर जनदर्शन में कई साल से होती रही, लेकिन आज तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। करीब एक दशक पहले इसी वार्ड में डायरिया से करीब 18 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद अब फिर यहां डायरिया फैला है। विधायक वोरा ने नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ ही स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में रहकर सभी प्रभावित मरीजों का इलाज और साफ सफाई की बेहतर व्यवस्थाएं करने कहा है।  

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!